बागपत

पंचमुखी महादेव मंदिर में भूमि पूजन, 20 सितंबर से शुरू होगी भव्य रामलीला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत/बागपत  :  नगर के कोताना रोड स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में रविवार को भूमि पूजन और झंडा पूजन कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समिति पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।
श्री लव कुश रामलीला समिति बड़ौत के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष डॉ. मनोज बिश्नोई ने बताया कि 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला में मथुरा के सुप्रसिद्ध कलाकार प्रमुख पात्रों का मंचन करेंगे।
डॉ. बिश्नोई ने बताया कि 20 सितंबर को उद्घाटन एवं श्रवण कुमार नाटिका, 21 सितंबर को श्री शिव बारात, 24 सितंबर को श्री राम बारात, 2 अक्टूबर को रामलीला दशहरा मेला (सी फील्ड नेहरू रोड) और 3 अक्टूबर को राजतिलक का आयोजन होगा।
समिति की पूरी कार्यकारिणी दिन-रात एक कर तैयारी में जुटी है। भूमि पूजन एवं झंडा पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय गर्ग, आकाश बंसल, शुभम अग्रवाल, आचार्य सोनू शर्मा, टीटू प्रधान, नीरज गुप्ता, मुदित जैन, देव कुमार शर्मा, आशुतोष तोमर, दीपांशु वर्मा, रूपेंद्र तोमर, नितिन कुमार एवं पंचमुखी के बटुक उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button