टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद द्वारा 72 छात्रों को गर्म स्वेटर का किया गया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिन्दवाड़ा l चाँद मै /31 दिसंबर 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी,एस, बघेल के मार्गदर्शन में उपहार योजना विद्यालयों में संचालित हो रही है। राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक व सचिव टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि राम जानकी मंदिर कनक धाम के संत पटेल बाबा के मुख्य आतिथ्य में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला लोनी कला में विकासखण्ड स्रोत समन्वयक विजय पवार, संकुल प्राचार्य महेश कुमार रघुवंशी, टीचर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष पोहपसिंह वर्मा, प्राचार्य टॉप शके,पी, डेहरिया, प्राचार्य पांजरा अभिषेक रघुवंशी की उपस्थिति में गत दिवस 72 छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर का वितरण किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य के साथ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया संस्था की प्रधान पाठिका ऋतु भलावी, शिक्षक रामकुमार चौबे, रामगोपाल दुबे, श्रीमती उमा माहोर ने सभी का पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से अभिनंदन किया । वितरण कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम संचालक मालवीय ने सोसाइटी के उद्देश्य शिक्षा समाज-पर्यावरण पर किये जा रहे l कार्य को उल्लेखित किया और उपस्थित ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों व पालकों से आग्रह किया कि छात्रों के गुणोत्तर विकास के लिये उन्हें शिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए l जिससे शासकीय विद्यालयों को उत्कृष्टता मिल सकें।



