ललितपुर
अनन्त चतुर्दशी पर्व पर व्यवस्थाएं चौकस रखें अधिकारी : एडीएम
श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल को भी देखा, दिये निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। अनंत चतुर्दशी पर्व के चलते एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर/प्रशासक मनीष कुमार, सीओ सदर अजय कुमार, ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा व कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने संयुक्त रूप से गोविंद सागर बांध पर स्थित विसर्जन स्थल, आजादपुरा (लेडिय़ापुरा) बांध तिराहे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम ने गणेश विसर्जन के चलते व्यवस्था दुरूस्त रखे जाने हेतु ईओ को निर्देश दिये। कहा कि बांध के पास उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, विसर्जन स्थल में कर्मचारियों को लेकर पानी की साफ-सफाई कराये, झाडिय़ों आदि की कटाई करायें, इसके अलावा जहां मार्ग पर जल भराव की स्थिति है। उक्त स्थल पर मोरम आदि डालते हुए सड़क की मरम्मत कराई जाए। एडीएम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को विसर्जन स्थल पर्याप्त पुलिस व्यवस्था हेतु निर्देश दिये गये। एडीएम ने आजादपुरा गोविंद सागर बांध तिराहे का निरीक्षण कर ईओ व कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिये गये कि बांध में गणेश विसर्जन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, बांध तिराहे पर अनंत चतुर्दर्शी पर्व के चलते कोई भी श्रद्धालु गणेश विसर्जन न करें। बांध के तिराहे पर बनी बांध की बाउंड्री के अंदर देशी शराब के पाउच का ढेर पाया गया, जिस पर उन्होंने ईओ को साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करते हुए, शराब ठेका संचालक पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने हेतु निर्देश दिये गये। एडीएम ने बांध तिराहे पर सीसीटीवी कैमरों आदि का भी निरीक्षण किया। कहा कि मोहल्लों में साउण्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराकर श्रद्धालुओं को गोविंद सागर बांध स्थित गणेश विसर्जन स्थल पर ही गणेश विसर्जन हेतु जागरूक करें। एडीएम ने ईदमिलादुन्नवी (बारहवी शरीफ) के चलते गोविंद नगर का निरीक्षण किया कर जुलूस मार्ग पर लाइटिंग व्यवस्था व विशेष सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने हेतु निर्देश दिये। एडीएम ने गोविंद नगर स्थित वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं मुस्मिल समुदाय के लोगों से वार्ता की गई। उन्होंने ईओ को निर्देश दिये कि जुलूस मार्ग पर समस्त गड्डों आदि को भरवाया जाये।