इंसानियत फाउंडेशन के दो सदस्यों ने किया रक्तदान
Two members of Insaniyat Foundation donated blood
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों रक्तदान क्षेत्र मे अपना कार्य निस्वार्थ सेवा भाव से कर रहे है। झारखण्ड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में रक्तदाता भेजकर पहुंचा रहे है लोगों को मदद, ताकि खून कि कमी से किसी असहाय जरूरतमंदो की जान ना जाये | धर्मोखनपारा के अरहान वाले जमीरुद्दीन शेख का बेटा आसिम शेख को ए बी पॉजिटिव ब्लड का जरूरत थी , इंसानियत फाउंडेशन के बैनर तले सुहुबिल गांव के हबीब शेख ने ब्लड डोनेट किया, दूसरा भवानीपुर के 28 वर्षीय वाकुल शेख का एक्सीडेंट हो गया है बहरामपुर मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज मे ए पॉजिटिव रक्त की कमी को पूरा करने इंसानियत फाउंडेशन के एक्टिव सदस्य मोसराफ शेख जाकर रक्तदान किया दो परिवार के परिजनों ने धन्यवाद ज्ञापन किया| मौक़े पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, कबीर शेख कर्मचारी पीयूष दास नविन कुमार थे |



