अमरोहा
अमरोहा में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत
कलियर शरीफ से लौट रहे थे, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन पर अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास कांकर सराय में एक बुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हैदर सेफी के रूप में की।
मृतक के बेटे अकबर ने बताया कि उनके पिता कलियर शरीफ गए थे। वह वहां से ट्रेन से वापस लौट रहे थे। गुरुवार सुबह पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी। अकबर गांव बीलना, थाना नौगावां सादात, जिला अमरोहा का रहने वाला है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



