पाकुड़

एसडीपीआई प्रखण्ड कमेटी ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात, स्थानीय समस्याओं पर की चर्चा

SDPI Block Committee paid a courtesy visit to the police station in-charge and discussed local problems

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) प्रखण्ड कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नए थाना प्रभारी  गौरव कुमार से थाना परिसर में शिष्टाचार भेंट किया।इस मुलाकात के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा क्षेत्र की शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं जैसे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा, पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर तालमेल, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण पर चर्चा की और आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।थाना प्रभारी ने भी एसडीपीआई प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि कानून- व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर सम्भव कदम उठायेगा तथा जनता और संगठनों के सहयोग से क्षेत्र को सुरक्षित और शान्तिपूर्ण बनाया जायेगा। इस अवसर पर एसडीपीआई प्रखण्ड अध्यक्ष मूसा शेख, प्रखण्ड उपाध्यक्ष दिलमोहम्मद शेख सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button