रामपुर शाहबाद
इलेक्ट्रिक टैम्पो चालक की लापरवाही से गई किशोरी की जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर सैफनी। थाना अंतर्गत ग्राम ललवारा में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक टेम्पो चालक तीरथ सैनी अपनी ससुराल में आया था वापस जाने के लिए उसने टैम्पो घुमा कर खड़ा कर दिया और चाभी उसी में छोड़ दी तो उस पर मोहल्ले के बच्चे आकर बैठ गए उनमे से किसी बच्चे ने चाभी घुमा दी जिससे टेम्पो स्टार्ट हो गया जिसके सामने खड़ी किशोरी मीनाक्षी (उम्र 15 वर्ष )को टक्कर लग गई जिससे मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई व सामने खड़ी वृद्धा जावित्री उम्र 55 वर्ष और दो अन्य बच्चे घायल हो गए परिजन घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुँच गई परन्तु परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया



