गोड्डा

नगरपालिका आम चुनाव, गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 और 11 में सात-सात प्रत्याशी के बीच होगा संघर्ष 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। नगरपालिका आम चुनाव 2026 में अब महज 15 दिन ही शेष बचे है। अगर गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड के चुनाव पर एक नजर डालते हैं। वार्ड कमिश्नर बनने की होड़ में प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नामांकन, स्क्रुटनी एवं नाम वापसी के बाद मैदान में बच्चे उम्मीदवारों पर गौर करें तो पता चलता है कि वार्ड संख्या 1 और 11 में सबसे अधिक सात – सात प्रत्याशी के बीच कड़ा संघर्ष होना है। इसके अलावा इसी प्रकार गौर करें तो पता चलता है कि वार्ड संख्या 2, 16 व 17 में 6-6 के प्रत्याशी शामिल है। वहीं वार्ड संख्या 5 और 13 में क्रमशः 5-5 प्रत्याशी डटे हुए हैं। जबकि वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 20 में चार-चार प्रत्याशी शामिल हैं। वार्ड संख्या 3 में 3, वार्ड संख्या 4 में 3, वार्ड संख्या 8 में 3, वार्ड संख्या 9 में 3, वार्ड संख्या 10 में 3, वार्ड संख्या 14 में 3, वार्ड संख्या 15 में 3, वार्ड संख्या 18 में 3 तथा वार्ड संख्या 21 में 3 प्रत्याशी भाग्य आजमां रहे हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 12 एवं वार्ड संख्या 19 में दो-दो प्रत्याशी शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि वार्ड जैसे छोटे चुनाव में कुछ वर्ड ऐसे देखने को मिल रहे हैं जहां से वार्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए कई लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए चुनाव में मैदान में उतरकर वार्ड वासियों के बीच में पहुंचने का काम किया है। कुछ वार्ड ऐसे भी देखने को मिल रहे हैं, जिनमें सीधा-सीधे तौर पर आमने-सामने का मुकाबला होना है। जबकि एक दो वार्ड की स्थिति ऐसी है कि उम्मीदवारों के बीच कांटेदार मुकाबला होना तय है। बहरहाल 23 फरवरी को मतदान के दिन मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वार्ड पार्षद के भाग्य का फैसला सुनिश्चित करेंगे। शनिवार को इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया गया है। इसके बाद से सभी प्रत्याशी पूरी तरह से बैनर पोस्टर में चुनाव चिन्ह लगवाने के साथ अपने – अपने वार्ड में रेस होते नजर आ रहे है। तो अब वक्त आ गया है कि चुनाव प्रचार का भोंपू अब नगर परिषद क्षेत्र के गलियारों मे गूंजने लगेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button