हापुड़

पुलिस के साथ आरोपियों की बेखौफ रील , जेल जाते वक्त वीडियो बनाकर की वायरल..

कोतवाली के गेट पर रील बनवाने के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर की कार्यवाही...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

 

हापुड़ (यूपी) –  यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मारपीट के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों ने जेल जाते समय पुलिसकर्मियों के साथ कस्टडी में होने पर भी  बेखौफ होकर अपने अन्य साथी से रील बनवाई और फिर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस हिरासत में हाथ में हथकड़ी लगे आरोपी थाने के गेट पर रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिसमें वे बेपरवाह अंदाज में पोज दे रहे हैं। इस वायरल रील के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों की इस हरकत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और संज्ञान लेते हुए पुनः तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही कर दी । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास उर्फ विक्की, अशरफ और सोनू शामिल हैं। सभी आरोपी गांव गालंद कोतवाली पिलखुवा के निवासी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button