राजकीयकृत मध्य विद्यालय लखीमपुर का जिला परिषद सदस्य ने लिया जायजा, की सामग्री का वितरण
District Council member inspected the Government Middle School Lakhimpur and distributed the material

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। लखीमपुर स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख ने निरपेक्ष स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, प्रबंध समिति के कार्य एवं मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था की देख-रेख की। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने लगभग 100 से 150 विद्यार्थियों के बीच स्कूल किट वितरित किए, जिनमें पेंसिल, कटर, पेन, रबर और अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल थी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इब्राहिम शेख, हेड मास्टर उत्पल जी, शिक्षक अनिल जी एवं प्रकाश जी, कंप्यूटर शिक्षक मनरूल जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, जिस पर सभी बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिए और बताया कि उन्हें भोजन समय पर एवं उचित मात्रा में मिलता है। बच्चों ने शिक्षण व्यवस्था पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की तैयारी एवं सुविधाओं को देखते हुए उन्होंने भविष्य में बच्चों की शिक्षा के लिए और बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।



