बोकारो

कसमार भ्रष्टाचार पर उपविकास आयुक्त की अगुवाई में प्रखंड प्रमुख व प्रखंड विकास पदाधिकारी पर सुनवाई आज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार के बीच तनातनी को लेकर आज बुधवार को उप विकास आयुक्त बोकारो ने संज्ञान लेते हुए आवश्यक वार्तालाप के लिए बुलाया गया है। कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी पर भ्रष्टाचार एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए 23 अप्रैल को पत्र द्वारा 27 अप्रैल से प्रखंड मुख्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने की सूचना दी गई थी। जिसे प्रमुखता के साथ सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। इस पूरे प्रकरण को देखते हुए उप विकास आयुक्त बोकारो ने संज्ञान लेते हुए प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार को आवश्यक सुनवाई के लिए बुधवार 29 अप्रैल को बुलाया गया है। कसमार प्रखंड के ग्रामीणों की उत्सुकता इस पूरे प्रकरण पर बढ़ गई है।लोगों के बीच इस पूरे प्रकरण को लेकर चौक चौराहों पर चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है। 29 अप्रैल बुधवार को कसमार प्रखंड पंचायत समिति की बैठक भी आयोजित किया गया है यह बैठक भी महत्वपूर्ण है जो कई माह बाद आयोजित हो रहा है। इस बैठक में कई अहम जन मुद्दों पर सार्थक चर्चा होने की संभावना है। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में साइकिल स्टैंड निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में कसमार प्रखंड के सभी 15 पंचायत समिति सदस्य एवं तीन मनोनीत मुखिया सदस्य तथा कसमार प्रखंड के सभी अधिकारी शामिल होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button