गोड्डा

दो वर्षों में गोड्डा में झारखंड मुक्ति मोर्चा का होगा कार्यालय : पंकज

झामुमो के स्थापना दिवस पर दो फरवरी को दुमका चलने का कार्यकर्ताओं को आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झामुमो कार्यकर्ता दीवार लेखन पर ध्यान दें, बने तीर धनुष : हेमलाल
गोड्डा। सरकंडा के पथरा रोड स्थित विवाह भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि संताल परगना कमिश्नरी स्तरीय दिनांक 02 फरवरी 2026 को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली 47 वें झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से लिट्टीपाड़ा विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, केंद्रीय समिति के सचिव पंकज मिश्रा, बोरियो के विधायक धनंजय सोरेन उपस्थित थे। बैठक में बारी-बारी से कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, केंद्रीय समिति के सदस्यों और वर्ग संगठन, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा के अध्यक्षों ने अपना विचार रखा। बैठक में केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि 02 फरवरी को गोड्डा जिला से दुमका बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल, नगाड़ा और अपने पारंपरिक हथियार तीर धनुष के साथ जायेंगे और अपने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड को स्वय तोड़ेंगे। संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। आप कार्यकर्त्ता ही पार्टी की रीढ़ है। आप अपने आप को किसी से कमजोर नहीं समझे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पार्टी के विधायक, सांसद या उनके प्रतिनिधि महीने में एक दिन गोड्डा जिला में समय देंगे और कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनेंगे और उसका समाधान निकलवाएंगे। उन्होंने गोड्डा में जल्द ही भव्य पार्टी कार्यालय बनाने की भी बात रखा। वहीं, लिट्टीपड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हमलोग 02 फरवरी को दुमका पैदल जाया करते थे। आज समय बदला है लोग अब गाड़ी से जाते हैं। बैठक की उपस्थिति से लग रहा है कि गोड्डा जिला अन्य जिला से कार्यकर्ताओं को दुमका ले जाने में आगे रहेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु दिवाल लेखन करने, गांव के लोगों के साथ बैठक करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने क्षेत्र से समय बचा कर गोड्डा जिला के कार्यकर्ताओं के सुख दुःख को सुनने और उसके समाधान कराने के सप्ताह में तीन दिन गोड्डा में समय दूंगा। बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि अब 02 फरवरी को मंच पर कभी गुरुजी दिखाई नहीं देंगे, लेकिन उनका विचार, उनका सोच, उनकी प्रेरणा हमलोगों को मिलता रहेगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के ले जाने में अपनी सहभागिता को भी दोहराया। जिला अध्यक्ष प्रो प्रेम नन्दन कुमार ने सभी प्रखंड समिति और नगर समिति सहित आनुषंगिक इकाई की बैठक 28 जनवरी तक अवश्य कर लेने का निर्देश सभी कार्यकर्ताओं को दिया। सभी प्रखंडों के लिए भी कार्यक्रम की सफलता के लिए पर्यवेक्षक भी प्रतिनयुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि गोड्डा जिला अपने से ही अपने रिकॉर्ड को तोड़ेगा। बैठक का संचालन जिला सचिव बासुदेव सोरेन ने किया। दौरान उपाध्यक्ष मुन्ना खुर्शीद, श्याम हेंब्रम, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, सिमोन मालतो, राजेंद्र दास, मो. इरफान, इंद्रजीत पंडित, सरवन मंडल, विनोद मुर्मू, सुनील मरांडी, शत्रुघन सिंह, यूसुफ अंसारी, रामचन्द्र सोरेन, सुल्तान अहमद, ताला बाबू हांसदा, अवध किशोर हांसदा, पूनम देवी, मो. आरगमन, विलास मंडल, ललिता झा, शिवम् दुबे विजय महतो, सुबल सोरेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button