
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जनपद के आलू उत्पादक किसानों के लिए उद्यान विभाग ने नगद मूल्य पर उच्च गुणवत्ता का आलू बीज उपलब्ध कराया है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार के अनुसार कुफरी बहार, कुफरी पुखराज, कुफरी सिन्दूरी, कुफरी बादशाह, कुफरी आनन्द, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन, कुफरी गौरव, कुफरी संगम, कुफरी ख्याति के साथ कुफरी चिप्सोना-1, चिप्सोना-3, कुफरी फ्राईसोना जैसी प्रसंस्कृत प्रजातियों का बीज विभागीय दर पर मिलेगा।
इच्छुक किसान 15 जुलाई 2026 तक कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी, 100 फुटा रोड, डेलापीर बरेली में मांग जमा कर सकते हैं।



