रामपुर शाहबाद
एआरएम से की गई शाहबाद मार्ग पर जनता बस सेवा चलाने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। मोहल्ला जिलेदारान निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश शर्मा ने एआरएम रामपुर को पत्र भेजकर रामपुर शाहबाद मार्ग पर जनता सेवा के अंतर्गत बस चलाने की मांग की है।ओम प्रकाश शर्मा का कहना है कि शाहबाद,सैफनी,ढकिया आदि जगहों से काफी वादकारी, व्यापारी, अधिवक्ता और छात्र- छात्राओं का प्रतिदिन रामपुर आना जाना रहता है। इस मार्ग पर रोडवेज की जनता सेवा बस न चलने के कारण इन सभी लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। डग्गामार छोटे वाहनों से जान जोखिम में डालकर यह सफर पूरा करना पड़ता है, अधिवक्ता द्वारा न्याय हित में इस मार्ग पर जनता सेवा बस चलाए जाने की मांग की गई है।