एमआईटी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। एमआईटी में मिशन शक्ति अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत प्रशासन के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण कानून, दहेज निषेध अधिनियम तथा बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी।उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। साथ ही गुड टच और बैड टच के विषय में जागरूक करते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं चंद्रिका (बीसीए), रौशनी (बीबीए) एवं काजल (बीसीए) ने घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही और यह आयोजन महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में प्रभावी सिद्ध हुआ।




