सिंगरौली

हर घर तिरंगा व प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी 

तिरंगा यात्रा को लेकर मंडलों की बैठकें जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों के निमित्त भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा और प्रत्येक मंडलों पर तिरंगा यात्राएं निकालने जा रही है जिसके लिए प्रत्येक मंडल पर तैयारी बैठकें हो रही हैं। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह स्वयं कई मंडलों में पहुंचे तथा तैयारी बैठकों मे हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष मंगलवार को जयन्त, सिंगरौली एवं गोरबी मंडल मे गये तथा हो रही बैठकों में हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारी समेत शक्ति केन्द्र के संयोजकों के साथ बैठकें की तथा आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी तिरंगा यात्राएं भव्य हों तथा अधिकाधिक रूप से इनमें जन भागीदारी रहे इसका भी हमें पूरा ध्यान रखना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर शक्ति केन्द्र संयोजक ये ध्यान दे कि उसके शक्ति केन्द्र में आने वाले प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक घर पर तिरंगा लगे तथा घर घर तिरंगा अभियान शत प्रतिशत सफल हो। बैठकों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जिलामंत्री ध्रुव सिंह, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरूवंशी, कमलेश वर्मा, विनोद कुमार वैश्य, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह वैश्य, विजया सिंह, विक्रम सिंह चंदेल सहित समस्त मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button