अमरोहा
अमरोहा में रोजगार सेवक की मौत का मामला
परिजनों ने एसपी ऑफिस में दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई रोजगार सेवक की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की मांग की है। मृतक राजकुमार सिंह (50) ब्लॉक अमरोहा में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे।घटना के 16 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सोमवार को ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। मृतक के बेटे सजल कुमार ने नौगावां सादात थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी
इसमें पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, उनके भाई जितेंद्र सहित सात लोगों पर कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना 30 अगस्त को उस समय हुई जब राजकुमार सिंह गांव लौट रहे थे। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। एसपी अमित कुमार आनंद ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।



