अमेठी

जायस के नैना रिसोर्ट में बड़ा हादसा टला।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी जायस। संदिग्ध परिस्थितियों में शार्ट सर्किट से नैना रिसोर्ट के स्टोर रूम में आग लग जाने से लाखों का नुकसान हुआ।
जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर ब्लॉक के सामने नैना रिसोर्ट के स्टोर रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। टॉप फ्लोर पर सो रहे होटल कर्मियों ने धुंआ उठता देख मालिक को और नज़दीक के फायर स्टेशन को सूचना दी। होटल कर्मियों ने दमकल पहुंचने से पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की वहीं जायस फायर स्टेशन कर्मी गया नन्द उपाध्याय को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई आनन फानन दमकल कर्मी की टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने अमेठी फायर स्टेशन प्रभारी शिव दरस प्रकाश को सूचित किया, जहां पर अमेठी,जगदीशपुर और जायस के दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था।
होटल कर्मियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टाला जा सका।

वहीं नैना रिसोर्ट के मालिक प्रदीप सिंघल से बात करने पर बताया रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, उन्होंने आशंका जताई है आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button