हापुड़

हाइकोर्ट के आदेश पर चला पीला पंजा …

पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया अवैध अतिक्रमण ...

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्यवाही …

हापुड़  (यूपी)  –   यूपी के जनपद हापुड़ में पुलिस और प्रशासन की टीम ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए गढ़ रोड पर स्थित दो अवैध झुग्गियों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया और उसमें रह रहे परिवार के लोगों को बुलंदशहर रोड स्थित नगर पालिका के रैन बसेरे में शिफ्ट किया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने की है.

जानकारी के अनुसार गढ़ रोड पर रहने वाले मनोज अग्रवाल के द्वारा हाईकोर्ट में रिट डाली गई थी कि उनके घर के सामने गढ़ रोड पर अवैध तरीके से झुग्गियों को डालकर अतिक्रमण किया गया है और काफी कहने के बावजूद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है. हाईकोर्ट ने इस मामले में अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश हापुड़ जिलाधिकारी को दिये. इस पर प्रशासन की टीम ने नगर पालिका और पुलिस के जवानों के साथ मिलकर मंगलवार को अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया. बुलडोजर से अवैध तरीके से बनी दो झुग्गियों को ढ़हा दिया गया.

वही , इस मामले पर एसडीएम ईला प्रकाश ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है. यहां पिछले काफी समय से लोग अतिक्रमण कर रह रहे थे, इन्हें नगर पालिका के रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया है और अतिक्रमण को हटाया गया है.

शिकायतकर्ता मनोज अग्रवाल बताया कि ये जो झुग्गी इन्होंने डाल रखी थी ये अतिक्रमण था। इनसे कई बार कहा गया था। की कही और चले जाए हमारे घर के सामने न पड़े। लेकिन ये नहीं माने और हमें मजबूरन हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हाईकोर्ट ने हापुड़ डीएम के लिए आदेश किए। और जिलाधिकारी मोहदय ने उनका अनुपालन कराया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button