कानपुर
खत्री धर्मशाला में द्वितीय मंगल पाठ का भव्य आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : श्री 1008 सती सावित्री प्रचार मंडल कानपुर बिरहाना रोड स्थित खत्री धर्मशाला में श्री कोटड़ी वाली सती सावित्री माता जी का द्वितीय मंगल पाठ एवं महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। महोत्सव में माता का अलौकिक श्रृंगार, पुष्पवर्षा, इत्रवर्षा तथा 56 भोग का भव्य आयोजन किया गया,जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयपुर से पधारे भजन गायक रविश व सोनम ने मंगलपाठ और माता का जीवन वृत्तांत प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। गुरु गुलशन सोनी ने “दादी थारो नाम लागे भगता ने प्यारे है,कीर्तन की है रात” समेत अनेक मधुर भजनों से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि सभा में बैठे लोग भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस अवसर पर सुशील सोनी,ललित सोनी,संध्या सोनी,दीपक,पूजा सोनी,सविता सोनी सहित भक्तगण मौजूद रहे।



