खेलबरेली

मंडलीय वॉलीबॉल में बरेली बना चैंपियन

तीनों वर्गों में जीता खिताब

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मंडलीय बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बरेली ने तीनों वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में चैंपियन बनकर हैट्रिक लगाई। प्रतियोगिता का आयोजन  एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ।
कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर की टीमों ने भाग लिया। तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले बरेली और पीलीभीत के बीच हुए। अंडर-14 में बरेली ने 15-8, 15-11 से, अंडर-17 में 15-6, 15-8 से और अंडर-19 में 15-4, 15-10 से पीलीभीत को हराकर खिताब जीता।
प्रवक्ता शारिक रजा ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर से प्रयागराज में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ऑफिशियल चयन में कमल तिवारी और प्रतियोगिता संचालन में सादिक, पारस मिश्रा, नदीम अली, हामिद, शान अली की भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button