पाकुड़

शहर पंचायत में लगे शिविर में ग्रामीण हुए लाभान्वित

Villagers benefitted from the camp organized in the city panchayat

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले पाकुड़ प्रखण्ड के शहरकोल पंचायत भवन में सोमवार को पीएम-जनमन धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पंचायत के ग्रामीणों को आधार, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, जनधन, बीमा योजनाएं, विधवा, बृद्धा पेंशन, मनरेगा व आइसीडीएस जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। वही कार्यक्रम का शुरूआत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, मुखिया बिकास गोंड, बीपीआरओ अन्य के द्वारा किया गया। शिविर में बीपीओ अजीत कुमार टुडू, पंचायत सचिव सुभाष कुमार, डॉ अमित कुमार अन्य समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button