गोड्डा
दर्जनों श्रद्धालु संग बोलबम यात्रा पर रवाना हुए डिप्टी डायरेक्टर वेलफेयर एस कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा /पथरगामा : श्रावणी मास के पावन अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर वेलफेयर (रांची) संजीव कुमार के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालु बोल बम यात्रा पर आज रवाना हुए। यह दल संजीव कुमार के पैतृक गांव पथरगामा से यात्रा की शुरुआत करते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया। यात्रा से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने पथरगामा के तुलसीकित्ता स्थित बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरे जोश और भक्ति के साथ “बोल बम” के जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ।
संजीव कुमार ने बताया कि वे प्रतिवर्ष अपने परिजनों और मित्रों के साथ इस पवित्र यात्रा में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। उक्त धार्मिक यात्रा में उनके साथ शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में संजीव टेकरीवाल उर्फ मिट्ठू टेकरीवाल, मनोज खैतान, मनोज भगत, संजय जयसवाल, अजय कुमार, गुड्डू पांडे, बिपिन यादव उर्फ डिस्को यादव, मनीष डालमिया, पंकज भगत, बबलू, दीपक, जय कुमार समेत अन्य श्रद्धालुगण शामिल हैं।



