गोड्डा

जेएसबीसीएल मे कार्यरत कर्मियों का बगैर सूचना किया सेवा समाप्त, काटा बवाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा  : झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन जेएसबीसीएल के द्वारा संचालित शराब दुकान मे कार्यरत कर्मियों को बिना सूचना के सभी कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्त कर दी गई। सेवा समाप्त किए जाने की सूचना मिलने पर कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को उत्पाद कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। जहां प्राइवेट कर्मचारी ने बताया कि हमलोग जिला के शिक्षित  बेरोजगार युवा है। झारखंड उत्पाद नियमावली 2025 के अंतर्गत झारखंड राज्य के खुदरा उत्पाद दुकानों के संचालन हेतु हमलोगों को रखा गया था जिसमें हमलोग लगभग 2- 3 सालों से कार्य कर रहे थे। वही हमलोगों को मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोवस्ती एवं संचालन के लिए कई वर्ष का अनुभव है। वर्तमान में हमलोगों को नौकरी से हटा दिया गया है। और बिना अनुभव वाले लोगों को मदिरा के खुदरा बिक्री हेतु व दुकानों के संचालन के लिए रखी जा रही है जो न्यायसंगत नहीं है। उनलोगो ने कहा की पहले से कार्यरत कर्मचारी को हटाने से हमलोगों के परिवार के भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है, और 7 माह से हमलोगों को वेतन भी नहीं मिला है, जिससे हमारे परिवार की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। हमलोगों के परिवार के भरण पोषण का एकमात्र साधन यही था। वही उत्पाद अधीक्षक कमल नयन सिन्हा ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। मौके बबलू महामारिक, कुंदन चौधरी, सौरभ कुमार, अमन यादव, सोनु यादव, पप्पू यादव, संजीव सिंह, नीरज कुमार सिन्हा सहित कई लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button