मेरठ

बारिश के दौरान 11000 लाइन के पांच पोल गिरे, 18 घंटे ठप रही बिजली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बहसूमा। क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलधार बारिश ने बिजली वितरण निगम की खामियों को उजागर कर दिया। भारी बारिश के बाद बिजली के पांच पोल गिर गए, जिससे करीब 18 घंटे बिजली गुल रही।

बता दें कि भारी बारिश से सदरपुर गांव के समीप रजवाहे की पटरी के किनारे लगे बिजली के पांच पोल गिर गए, जिससे बिजली गुल हो गई और करीब 18 घंटे तक बिजली गुल रही। देर शाम बिजली आपूर्ति हो पाई। 11 हजार के पांच पोल गिर जाने से बिजली गुल हो गई, जिससे पानी की किल्लत हो गई। बिजली नहीं रहने के चलते लोग मोटर नहीं चला सके, इसके कारण बच्चों से लेकर बड़ों को भी समय से तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल हो जाने के कारण घरों की टंकी में मोटर से पानी नहीं भरा जा सका। जिससे पानी की किल्लत हो गई। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button