गोड्डा

गोड्डा में चौंकाने वाली चोरी

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की साइकिल उनके घर से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : झारखंड की सियासत में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव इस बार राजनीति नहीं, बल्कि एक हैरतअंगेज चोरी के चलते चर्चा में हैं! और ये चोरी कोई मामूली चीज की नहीं, बल्कि उनकी प्यारी साइकिल की है — वही साइकिल जिससे वो खुद सड़कों पर चलते दिखते थे, जनता से मिलते थे, और सादगी की मिसाल बनते थे। प्रदीप यादव की यह साइकिल महज़ एक सवारी नहीं, बल्कि उनकी पहचान बन चुकी थी। आम नेता जहां चमचमाती SUV में घूमते हैं, वहीं प्रदीप यादव साइकिल की सवारी कर लोगों का दिल जीतते थे। लेकिन अब उसी साइकिल को चोरों ने घर में घुसकर चुरा लिया। जी हां, ये वारदात उनके गोड्डा निजी आवास पर हुई, और सब कुछ CCTV कैमरे में कैद हो गया।
CCTV फुटेज में एक युवक चोरी की पूरी वारदात को अंजाम देता साफ नजर आ रहा है। वो चुपचाप घर में दाखिल होता है, और देखते ही देखते प्रदीप यादव की साइकिल लेकर रफूचक्कर हो जाता है। अब पुलिस के पास यह फुटेज है और पूछताछ की जा रही है। सवाल ये है कि क्या चोर इस ‘हाई-प्रोफाइल साइकिल’ को पहचान नहीं पाया, या जानबूझकर किसी खास इरादे से इसे उड़ाया गया? प्रदीप यादव की साइकिल की चोरी अब सोशल मीडिया से लेकर गलियों तक की चर्चा बन गई है। हालांकि विधायक प्रदीप यादव को साइकिल से बहुत ही लगाव है सुबह-सुबह साइकिल से सवारी कर वह व्यायाम करते हैं और आज उनकी साइकिल पर चोरों की नजर पड़ गई और चोरी कर ले भाग गया
अब सवाल ये है: क्या चोर पकड़ा जाएगा? क्या साइकिल वापस आएगी? और क्या प्रदीप यादव फिर से उसी अंदाज़ में साइकिल पर दिखेंगे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button