भाजपा नेता हिसाबी राय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो
पाकुड़ , भाजपा पाकुड़ जिला के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली के नये मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। राय ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी।आगे राय ने कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद शपथ लेने पर हृदय तल से बधाई और मंगलकामनाएं।आशाएं नहीं पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन और अपने कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के साथ समग्र विकास की नई ऊंचाइयों को स्पष्ट करते रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि 27 सालों के बाद भाजपा को वहां की जनता जनार्दन एक बार सेवा करने का पुनः अवसर प्रदान किया है और शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट ने शपथ लिया है।जो हर्ष का विषय है।



