सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जन्मजयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन
Unity March organised on the occasion of 150th birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत समृद्ध भारत का सपना साकार करने वाले भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वीं जन्मजयंती के तत्वावधान में आयोजित यूनिटी मार्च के तहत् आज़ साहेबगंज में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा , जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक मोंटु पातर, प्रो सुबोध कुमार झा, प्रो रंजीत सिंह, प्रो कुणाल कांत वर्मा , नगरपालिका बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य फारूक हुसैन, राजेश पंडित आदि सहित सैकड़ों युवाओं ने दौड़ में भागीदारी निभाई। इसके पहले सभी उपरोक्त अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हरी झंडी दिखाकर दौड़ के प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ नमामि गंगा घाट से शुरू होकर पटेल चौंक विवेकानंद चौंक तथा महात्मा गांधी चौंक पर माल्यार्पण करते हुए रेलवे टाकिज फील्ड रास्ते से पुनः नमामि गंगा घाट पर खत्म हुआ जहां कई नृत्य संगीत का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार तथा सहयोग में चंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



