शामली
सपा कार्यालय पर महाराजा अग्रसेन और जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने की।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, समानता, जनकल्याण, लोकतंत्र और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक सद्भाव व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शोकेन्द्र आचार्य, जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक, अमित बंसल, जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन, चौधरी शमशेर जंग, रवि बालियान, फैसल मलिक, गोलू खैवाल, राजू सिंह, अशजद जंग, शहजाद अल्वी, फरमान अली और आवेस जंग सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।