शामली
एसपी के निर्देश पर वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी सन्नी पुत्र शिव कुमार के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। बुधवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शेष वारंटियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


