गोड्डा

आजसू पार्टी का संथाल परगना के सभी जिला प्रभारी नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यसमिति के निर्णय अनुसार संथाल परगना के सभी छ: जिला के प्रभारियों की पार्टी अधिसूचना केंद्रीय प्रधान महासचिव पूर्व मंत्री रामचंद्र शहीस द्वारा जारी किया गया है। अधिसूचना अनुसार गोड्डा जिला आजसू पार्टी प्रभारी ध्रुव साह व सचिन कुशवाहा को और गोड्डा आजसू पार्टी के नेता संजीव महतो व देवेंद्र महतो को देवघर जिला प्रभारी एवं मनोज सिंह मेलर व विनोद प्रसाद को जामताड़ा तथा अरुण महतो व विक्रम सिंह को दुमका और आलोक जयपाल व मनोज मरांडी को साहेबगंज एवं चतुरानंद पांडे व केदार महतो को पाकुड़ का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने रणनीति बड़ी फेरबदल करते हुए दो नेता के संयुक्त प्रभार में संगठन विस्तार का काम करना तय किया है। जिला प्रभारियों के साथ ही पार्टी ने संथाल परगना क्षेत्र में पार्टी के छात्र युवा ईकाई का प्रभारी अजय कुमार सिंह को व सह प्रभारी दिलीप किस्कू को बनाया है।
ज्ञात हो कि पार्टी को नये स्वरूप में लाने की बात आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गोड्डा में आयोजित संथाल परगना प्रमंडल के सम्मेलन में ही इशारो इशारो में कहा था। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यह बदलाव को उसी नजर से देखा जा रहा है। गोड्डा आजसू के प्रमुख नेताओं किशोर कुमार महतो, दयानंद भारती, बजरंग महतो, उमर अली, उपेंद्र यादव, जय प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशोक महतो, पंकज महतो सोना लाल मरंडी आदि ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो समेत तमाम केंद्रीय समिति को धन्यवाद प्रेषित किया है। इस संबंध में गोड्डा आजसू के नेता व केंद्रीय सचिव संजीव महतो के अनुसार आजसू झारखंड बनाने वालों का संगठन है। आज के तारीख में झारखंड को मुल उद्देश्य से दूर रखकर सत्तासीन झुठे व फरेबी लोग सत्ता का दुरूपयोग में लगे हैं। लगातार दो बार और कुल तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाले हेमंत जी का विधानसभा विकास और मौलिक सुविधा के मद्देनजर झारखंड का सबसे पिछड़ा विधानसभा बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री होकर जो स्वयं के विधानसभा को विकसित नहीं बना पा रहे हैं वो झारखंड का भला कर सकेंगे ये संभव नहीं दिखता। झारखंड को अबुआ सरकार देने का दावा करने वाले ने राज्य को अबुआ संपत्ति बनाने के लिए लुट और झूठ की दुकान चला रहे हैं। राज्य में चार उपराजधानी बनाने का दावा करने वाले एक उपराजधानी में अबतक एक भी केबिनेट बैठक आयोजित नहीं कर पाये हैं। नई नीति देने की बात करने वाले पुरानी नीतियों के सहारे कोरम पुरा कर रहे हैं। नौकरी व बेरोजगारी भत्ता देने का वादा समेत पुरी सत्ताधारियों का घोषणापत्र झुठ का पुलिंदा बनकर रह गया है। झारखंड आंदोलनकारी व झारखंड के शहीदों व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मान सिर्फ वोट के समय इन्हें याद आता है। राज्य के सजग मतदाताओं को यह समझने की जरूरत है कि इनके विखराव को बढ़ाकर सत्तासीन लोग सत्तासीन होने के रणनीति पर काम करते हैं और इसी घमंड में उलूल-जुलूल काम कर रहे हैं। राज्य के सजग मतदाता अब इनका रणनीति समझ चुके हैं और आजसू को बेहतर विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। पार्टी ने भी संगठन विस्तार पर खुद को केंद्रित किया है और आने वाले समय में जनहित के विषयों पर अपने दम पर संघर्ष कर झारखंड के लिए सकारात्मक दिशा और दशा तय करेगी। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के स्वच्छ और विकासशील सोंच के कारण आजसू पार्टी राज्य को वर्तमान सत्तासीन लुटेरों से बचायेगी और झारखंड में साफ सुथरी लोकहित को समर्पित रहने वाली विकासोन्मुखी सरकार बनायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button