जामताड़ा

जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का अड्डा, पुलिस ने छापेमारी कर दबोचे छह अपराधी

A cyber fraud den was operating in the forest, police raided and arrested six criminals.

 नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

जामताड़ा जिले में साईबर अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी छापेमारी की गई। एसपी के निर्देश पर बिहारी मरांडी के नेतृत्व में पु.नि. अमृत कुमार राम, बिनोद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलाडीह के जंगल-झाड़ में कार्रवाई करते हुए छह साईबर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए साईबर अपराधियों की पहचान इस प्रकार है— सनफराज अंसारी (28 वर्ष) पिता मुरशेद मियां, ग्राम राजाभीठा, थाना नारायणपुर, इब्राहिम अंसारी (22 वर्ष) पिता अकबर अंसारी, पाम रिंगोचिंगो, थाना करमाटांड, जनाब अंसारी (20 वर्ष) पिता फिरोज अंसारी, ग्राम राजाभीठा, सदरुद्दीन अंसारी (28 वर्ष) पिता बहारुद्दीन मियां, ग्राम राजाभीठा, बेलाल अंसारी (30 वर्ष) पिता शेरअली मियां, ग्राम लोकनियों, थाना नारायणपुर, सराफत अंसारी (24 वर्ष) पिता एनाउल अंसारी, ग्राम सिन्दरजोरी, थाना करमाटांड छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड तथा 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। अपराध का तरीका ये आरोपी बंधन बैंक समेत कई बैंकों के ग्राहकों को फ़ोन कर क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देते थे। फिर पीड़ित के मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर उनके कार्ड से संबंधित सभी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और साईबर ठगी को अंजाम देते थे। इनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा तक फैला हुआ था। इस पूरे मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 68/25, दिनांक 19 नवंबर 2025 के तहत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। जामताड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button