पाकुड़
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ- देश बचाओ’ अभियान में शामिल हुए पाकुड़ के कांग्रेसी
Congress members from Pakur participated in the ‘Save the Vote, Save the Nation’ campaign at Delhi’s Ramlila Maidan.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला उपाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुखिया मजीबुर रहमान, सोशल मीडिया चेयरपर्सन पियारुल इस्लाम, सिराज शेख, मतिउर रहमान, नसीम आलम व जालालुद्दीन शेख सहित बड़ी संख्या में पाकुड़ कांग्रेस इकाई के सदस्य एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने अभियान में भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।



