मथुरा

होमगार्ड को गोली मारने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, हुए दोनों घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : नाैहझील थाना क्षेत्र में बीती बुधवार रात होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों से घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई सोमवार सुबह लगभग 6 बजे ड्यूटी के बाद घर से कसरत करने मिट्ठोली बंबा पर गए होमगार्ड कृष्ण कुमार निवासी अवाखेड़ा को बदमाशों ने पेट में गोली मार दी थी। घायल होमगार्ड का एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज जारी है। होमगार्ड के चाचा कुशलपाल ने चार नामजदों जगदीश निवासी मिट्ठोली, वंश व शिवम चौधरी निवासी बाजना, मनीष चौधरी निवासी जरैलिया और 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही हमलावर जगदीश को तमंचा व खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था। अन्य की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मानागढ़ी रोड़ पर यमुना एक्सप्रेस-वे के कटैलिया अंडर के पास घूम रहे हैं। थाना पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख दोनों बदमाश शिवम व मनीष ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button