बरेली

एसआरएमएस ट्रस्ट इंस्टीट्यूशंस रनिंग क्रिकेट कप 2026 सीजन 3

रोमांचक मुकाबले में सीईटी चैंपियन

नॉकआउट के सभी मैच जीत फाइनल में पहुंची सीईटी की टीम को मिली ट्रॉफी
 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेलीः एसआरएमएस ट्रस्ट इंस्टीट्यूशंस रनिंग क्रिकेट कप 2026 सीजन 3 का फाइनल मैच पिछले वर्ष की तरह एसआरएमएस आईपीएस (इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल) और एसआरएमएस सीईटी (कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के बीच हुआ। पिछली बार की तरह ही इस बार भी अपने सभी नॉकआउट मैच जीत कर सीईटी की टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन पिछले वर्ष फाइनल में आईपीएस से हारने वाली सीईटी की टीम ने आईपीएस को इस बार 5 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में दस रन देकर दो विकेट लेने के साथ ही 23 गेंदों पर 23 रन बनाने वाले सीईटी के ऑलराउंडर आदित्य सक्सेना मैन ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट के 4 मैच में 109 रन बनाने और 9 विकेट लेने के लिए आदित्य सक्सेना को ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सीईटी के ही सूर्य प्रताप सिंह ने टूर्नामेंट के चार मैच में 9 विकेट लिए। उन्हें बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई। पिछले वर्ष इसी टूर्नामेंट में सूर्य प्रताप ने 85 रन बनाने के साथ 9 विकेट लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी हासिल की थी। टूर्नामेंट में एसआरएमएस ट्रस्ट के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी), इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईएमएस), इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल (आईपीएस) की टीमों के साथ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च (सीईटीआर) एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। वर्ष 2024 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में आईएमएस और 2025 में हुए दूसरे सीजन में आईपीएस की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की थी।
एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित श्रीराम मूर्ति क्रिकेट स्टेडियम में 17 फरवरी से 20 फरवरी के बीच एसआरएमएस ट्रस्ट इंस्टीट्यूशंस रनिंग क्रिकेट कप 2026 सीजन 3 खेला गया। इसमें सीईटी की टीम ने अपने सभी तीनों नॉकआउट मैच में जीत हासिल कर 6 अंक हासिल किए। तीन मैच में दो में जीत हासिल कर आईपीएस की टीम 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। चार टीमों के बीच इन्हीं दोनों टीमों के बीच शुक्रवार (20 फरवरी) को टूर्नामेंट का डे नाइट फाइनल मैच हुआ। इसमें पहले खेलते हुए आईपीएस की टीम ने 14.2 ओवर में 90 रन बनाए। सीईटी ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना आसान से जीत हासिल कर ली। फाइनल मैच में सीईटी के ऑलराउंडर आदित्य सक्सेना ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाने के साथ 10 रन देकर दो विकेट भी हासिल किए। आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के दो अन्य लीग मैच में भी आदित्य मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने टूर्नामेंट में 109 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी हासिल किए। दूधिया रौशनी के बीच खेले गए रोमांचक मैच के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। जिसमें आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा.एमएस बुटोला, आईपीएस की प्रिंसिपल डा.जसप्रीत कौर एवं सीईटी की वाइस प्रिंसिपल डा.ऋतु सिंह और सीईटीआर के डीन डा.शैलेश सक्सेना ने सीईटी के कप्तान आदित्य मौर्य को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। इसके साथ ही आदित्य सक्सेना को फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई। सीईटी के ही सूर्य प्रताप सिंह को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, सीईटी के प्रिंसिपल डा. प्रभाकर गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई देने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डा.सोवन मोहंती, मेडिकल कालेज के डीएसडब्ल्यू डा.क्रांति कुमार, आईपीएस के डीएसडब्ल्यू डा. शिवांग चौधरी, नितिन सक्सेना, मनीष सिंह, अनुज शर्मा सहित सभी फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button