
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ब्राह्मण युवा शक्ति ने खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन
खैरथल। जिले का मुख्यालय खैरथल में ही बनाए रखने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब ब्राह्मण युवा शक्ति, खैरथल का भी मजबूत समर्थन मिल गया है। रविवार को संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने जिला बचाओ संघर्ष समिति को विश्वास दिलाया कि जिले की इस जंग में ब्राहमण समाज हर लड़ाई मे समिति के साथ खड़ा रहेगा. कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कमलेश शर्मा, हितार्थ शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक,रानू शर्मा, राजेंद्र आमादमी, हिमांशु भारद्वाज, प्रथम तिवारी, अंकित शर्मा, जिगर शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, राजू शर्मा, महेश कुमार वसु, जयप्रकाश जोशी, शिवानी शर्मा, सीता शर्मा, शशि प्रभा शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, यश शर्मा, धैर्य भारद्वाज, बॉबी शर्मा, हार्दिक शर्मा, विजेंद्र कुमार शर्मा,अंकित लाटा,जिला वि प्र कल्याण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत कांत जोशी हरसौली , अखिलेश कौशिक, श्यामलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि खैरथल की ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान को बनाए रखना आवश्यक है, इसलिए जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में रखने की घोषणा नहीं होती, आंदोलन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। ब्राह्मण युवा शक्ति ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें और खैरथल की पहचान बचाने के इस संघर्ष में एकजुट होकर साथ दें।


