शामली
चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के कब्जे से चरस बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
एसपी शामली एन पी सिंह के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार अपने हमराह सिपाहियों के साथ कस्बे के बड़ी यमुना नगर पटरी पर संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की तो युवक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर पकड़े गए युवक के कब्जे से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नईम पुत्र बाबू निवासी सलेमपुर रोड कांधला बताया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से चरस बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


