ललितपुर
रक्तदान समिति के सदस्यों समेत रक्तदाताओं को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पहली अक्टूबर 2025 को स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रांगण में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जय अम्बे रक्तदान समिति और समिति के अधिकतम बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर अजय साहू, रोहित सोनी, संतोष पटेल, फारुख खान को स्नेह चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जय अम्बे रक्तदान समिति लगातार 17 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और हजारों जरूरतमंदों को रक्तदान करा कर उनकी जान बचाई है। समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया है कि हमारी समिति के सैकड़ों रक्तवीरों ने 50 से अधिक बार रक्तदान किया है जो जिले की एकमात्र समिति द्वारा किया गया है। इस मौके पर जय अम्बे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैयालाल रजक, बलराम अहिरवार, चन्दन सिंह अहिरवार, दीपक अहिरवार, रोहित सोनी, अजय साहू, संतोष पटेल, फारूक खान आदि उपस्थित रहे।
लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी के प्रति ने किया रक्तदान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से समर्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव में प्रत्याशी सूबी जैन के पति संजय कुमार जैन ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता हो जाये। यही नारायण सेवा है। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह परमार ने भी रक्तदान करते हुये लोगों से आह्वान किया कि वह भी रक्तदान करने के लिए आगे आयें और दूसरों के जीवन को बचायें।