बरेली
एसडीएम और डीपीओ ने कन्याओं का पूजन कर कराया भोज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। नवरात्रि और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से ग्राम कुरतरा स्थित वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 में कन्या पूजन एवं भोज कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में छोटी कन्याओं का नवदुर्गा के स्वरूप में पूजन कर कन्या भोज कराया गया। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने कन्याओं को टॉफी, चॉकलेट, फल, टिफिन व पानी की बोतल उपहार में दी।
अधिकारियों ने कहा कि बालिकाओं का सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण समाज की प्राथमिकता है। कन्या पूजन बेटियों के महत्व और सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
इस दौरान हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन व वन स्टॉप सेंटर की टीम मौजूद रही।




