ललितपुर
उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा के बच्चों ने ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। एक बार फिर उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा के बच्चों ने अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया। लगातार चौथे वर्ष ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतियोगिताओं भाग लेकर विजय श्री प्राप्त की। क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आरुषि ने 100 मी दौड़ में तीसरा, 200 मी दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्राओं ने समूह गान, लोकगीत, एकांकी के साथ पी.टी.प्रदर्शन में ब्लॉक में प्रथम स्थान एवं योगा बालिका वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति बालिकाओं बहुत मेहनत की और शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ वर्षा सैनी, मीणा निरंजन, जगभान, कुलदीप चौधरी का भरपूर सहयोग मिला।



