जामताड़ा
नाला थाना क्षेत्र में डोभा में डूबने से अधेड़ की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जामताड़ा : नाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक दुखद घटना घटी, जिसमें 58 वर्षीय लश्कर मरांडी की डोभा में डूबने से मौत हो गई। वह शुक्रवार को घर से निकले थे, लेकिन देर तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने डोभा में शव देखा और पुलिस को सूचित किया।नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने कहा तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया और यूडी केस संख्या 03/25 दर्ज किया। नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि लश्कर मरांडी एक अच्छे व्यक्ति थे और उनकी मौत से परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा है


