गोड्डा

लापता युवक का शव खेत से बरामद

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

पथरगामा( गोड्डा ): प्रखंड अंतर्गत बड़की पोखर मोहल्ला निवासी जलधर यादव का छोटा बेटा प्रकाश यादव जो स्टैंड किरानी का कार्य करता था का रविवार की सुबह बड़की पोखर के समीप एक खेत से सड़ा गला शव पाया गया। वहीं यह घटना जैसे ही आसपास के लोगों तक पहुंची पूरे क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई।

वहीं घर वालों ने उक्त घटना के संबंध में बताया कि मृतक प्रकाश यादव को नशे की लत थी और वह बहुत शराब पीता था। चार दिन पूर्व उसने अपनी पत्नी से 1000 रुपए की मांग की थी तब पत्नी ने उसकी मनसा को भांप लिया और उसे 100 रुपए देने की बात कही जिस पर वह भड़क गया और पैसा लेने से इनकार कर बिना बताए गुस्से में कहीं चला गया। इसके बाद से उसे किसी ने नहीं देखा और आज देखा भी तो सड़ी गली अवस्था में। मृतक का चेहरा एक हाथ और एक पांव कुत्तों ने नोच खाया था।

मालूम हो कि मृतक का बड़ा भाई वीरेंद्र यादव का शव शनिवार को तेलनी मोड़ के पास सड़क के किनारे पाया गया था। उसका दाह संस्कार आज हो रहा था। उसको भी उसके घर वालों ने शराब पीने का आदि बताया था। लोगों का कहना था कि विकास के मरने से पहले ही प्रकाश की मौत हो चुकी थी। लोगों ने प्रकाश की लाश को एक-दो दिन पूर्व ही देखा था परंतु लोगों ने उसे फेंका हुआ होर्डिंग वोर्ड समझ कर अनदेखा कर दिया था। आज जब मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान कर रोना धोना शुरू किया तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ। वहीं स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की सूचना मिल गई थी जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button