बेतुल
बैतूल क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज ने श्रद्धांजलि में दिया हरित संदेश
स्व. श्रीमती ममता धोटे को समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि फलदार वृक्ष भेंट कर स्वर्गीय आत्मा को दी अनूठी श्रद्धांजली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन सारनी द्वारा समाज की दिवंगत सदस्य स्व. श्रीमती ममता धोटे के स्मृति स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज ने परंपरागत पुष्पांजलि के साथ-साथ फलदार वृक्ष भेंट कर एक अनूठा और प्रेरक संदेश दिया कि जीवन भले समाप्त हो जाए, पर हरित स्मृति और सद्गुण सदैव जीवित रहते हैं।
कार्यक्रम में समाज संगठन के पदाधिकारियों ने स्व. ममता धोटे के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि –
दिवंगत आत्मा भले ही भौतिक रूप में हमारे बीच नहीं हैं, किन्तु उनके द्वारा स्थापित आदर्श और पारिवारिक मूल्यों का प्रकाश हमारे समाज को सदैव दिशा देता रहेगा।
संगठन के अध्यक्ष विजय पड़लक एवं सचिव सुनील काले पूर्व अध्यक्ष माणिक धोटे, यादोराव धोटे, डीडी देशमुख, मनीष धोटे,राजेश खोबरे,विनोद झरबडे,योगेश वागद्रे,समाज के अन्य लोगों ने शोकाकुल परिवार से मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर उन्हें यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो।



