
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति बरतौरा के सचिव तेजपाल सिंह (62) का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह तरौली गांव के निवासी थे। उनके निधन से सहकारिता जगत और गांव में शोक की लहर है। तेजपाल सिंह ने सहकारी समिति बररतोरा में 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अकाउंटेंट के रूप में की थी और बाद में पदोन्नत होकर सचिव बने। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बररतोरा के अलावा उझारी, बुरावली और छपना की समितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, तेजपाल सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे, हालांकि हाल ही में उनकी तबीयत में सुधार था। बुधवार को हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। उन्हें उनकी लंबी और समर्पित सेवा के लिए याद किया जा रहा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी सर्वेश देवी, तीन बेटे और एक बेटी हैं। तरौली गांव में इस समय शोक का माहौल है।



