गोड्डा

पुलिस अधीक्षक ने किया पथरगामा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा  :- गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शनिवार को पथरगामा पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में चेन स्नेचिंग व अन्य आपराधिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए।
एसपी ने लंबित कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने तथा चोरी एवं अन्य आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को समय-समय पर सिरस्ता की जानकारी देने पर भी बल दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति को देखकर पुलिस अधीक्षक काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें रिवॉर्ड भी प्रदान किया।
इस अवसर पर पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव, राजाबिठा थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button