न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरा घटवार समाज, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Ghatwar community takes to the streets demanding justice, accuses administration of negligence

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक में घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से प्रशासनिक लापरवाही और भू-माफियाओं के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले दिनों समाज के तीन सदस्यों की हत्या या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, लेकिन प्रशासन अब तक किसी मामले में न्याय दिलाने में विफल रहा है। उन्होंने बताया कि हरिहरपुर थाना क्षेत्र के कपिल सिंह की निर्मम हत्या के हुई लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वहीं बोकारो थर्मल के तुषार सिंह का शव तीसरा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ किंतु कार्रवाई शून्य है। इसी तरह गोविंदपुर थाना में मंजुड़ा राय की स्कूल परिसर में हुई हत्या का आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जबकि बाघमारा निवासी सुमित राय दामोदर नदी में बहने के बाद लापता है और प्रशासन उसका शव तक नहीं खोज सका परिजनों में तुषार सिंह की तस्वीर लेकर पहुंची उसकी मां राधा देवी ने कहा कि हम लगातार थाना, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास गए लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें न्याय चाहिए। कपिल सिंह की पत्नी ने बताया कि मेरे पति की निर्मम हत्या पीट-पीट कर दी गई लेकिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
हमें न्याय चाहिए-
घटवार समाज ने आरोप लगाया कि घटनाओं की जांच और कार्रवाई की गति प्रशासनिक निष्क्रियता की ओर इशारा करती है। धरना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कड़े नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बड़े स्तर पर तेज किया जाएगा।, प्रदर्शनकारियों में विष्णु राय, राजू राय, मधुसूदन राय, शीतल राय, विकास राय, पंकज राय, प्राण किशोर राय, राहुल राय, मनीष राय दिनेश राय, यमुना प्रसाद राय, बीरबल राय, ललिता देवी, आशा राय, गायत्री देवी, मीनू राय, लोकनाथ राय, किशोर राय, परमेश्वर राय एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



