अमरोहा

अमरोहा में महिला ने गैंगरेप, वीडियो बनाने का आरोप लगाया

एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत, कार्रवाई की मांग

शनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के तहसील व मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि गांव के तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया, अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाई और उसे वायरल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, यह घटना बीते 1 अक्टूबर की है। उसने बताया कि गांव का एक युवक पहले भी खेत पर आते-जाते उसका पीछा करता था और अश्लील इशारे करता था। 1 अक्टूबर को जब वह खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी, तभी तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले गए।खेत में तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को दोबारा मिलने के लिए बुलाया था।जब पीड़िता दोबारा नहीं गई, तो आरोपियों ने कथित तौर पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एक शिकायती पत्र सौंपा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button