अमरोहा
अमरोहा एसपी की पहल का दिख रहा है असर आपसी मतभेद में अलग हुए दो जोड़ों को थाना रहरा पुलिस ने मिलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले में एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर ऑपरेशन किरण के तहत आपसी मतभेद के चलते अलग हुए पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने की पहल का असर लगातार देखने को मिल रहा है l शनिवार को ऐसे ही दो जोड़ों को थाना रहरा पुलिस ने अलग होने से बचाया और दोनों जोड़ों के आपसी मतभेद खत्म कराकर दोनों को साथ में घर भेजा l वही पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे l इस कार्य की आमजन में खूब चर्चा है वही लोग पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं l



