क्राइमपश्चिम बंगालराजनीति

लड़की आधी रात में कॉलेज से बाहर कैसे आई?

पुलिस कर रही जांच', दुगार्पुर केस पर सीएम ममता का बयान

कोलकाता । सीएम ममता बनर्जी ने दुगार्पुर में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की वारदात पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निजी मेडिकल कॉलेज पर सवाल उठाते हुए पूछा कि लड़की आधी रात को कॉलेज से बाहर कैसे आई? सीएम ने आगे यह भी कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर में मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात पर सीएम ममता बनर्जी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ये वारदात चौंकाने वाला है; हमारी सरकार ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, पुलिस अन्य की तलाश कर रही है; किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीएम ममता ने ये भी कहा कि, निजी कॉलेजों को परिसर के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

सीएम ममता ने निजी कॉलेज पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, ‘वह लड़की निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी, इसलिए निजी मेडिकल कॉलेज की जिम्मेदारी है कि वे रात के 12.30 बजे कैसे बाहर आ गईं। जहां तक मुझे पता है कि यह वन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए 12.30 बजे मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, जांच जारी है… पुलिस जांच कर रही है, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। 3 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।’

विपक्ष के हमले पर सीएम ममता का पलटवार- वहीं इस मामले में विपक्ष की तरफ से सरकार पर निशाना साधे जाने पर सीएम ममता ने पलटवार भी किया है। उन्होंने कहा, ‘आप मुझे बताइए कि ओडिशा में तीन सप्ताह पहले समुद्र तट पर तीन लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ, ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की और बंगाल में अगर महिलाओं के साथ कुछ भी होता है तो हम इसे सामान्य मामला नहीं मानते, यह एक गंभीर मामला है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘अगर ऐसा दूसरे राज्यों में भी होता है तो भी यह निंदनीय है। हमने उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी ऐसे कई मामले देखे हैं, इसलिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’

क्या है पूरा मामला?- बता दें कि, ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली छात्रा के साथ दुगार्पुर में कुछ लोगों ने पर दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, उसका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है और उसने पुलिस को अपना बयान दे दिया है। यह घटना शोभापुर के पास स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। छात्रा रात में अपने एक पुरुष मित्र के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर खाना खाने गई थी। इस दौरान कैंपस गेट के पास ही एक आरोपी ने उसे जबरन पीछे के सुनसान इलाके में खींच लिया और दुष्कर्म की वारदात को किया। इसके बाद बाकी आरोपियों ने भी घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

पीड़िता के पिता ने खतरे की जताई आशंका- वहीं पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, ‘वह चलने में असमर्थ है और बिस्तर पर पड़ी है। मुख्यमंत्री, डीजी, एसपी और कलेक्टर सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं और नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं… मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे हमें मेरी बेटी को यहां से ओडिशा ले जाने दें, किसी सुरक्षित स्थान पर, क्योंकि यहां उसकी सुरक्षा खतरे में है… हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे हमें उसे ले जाने दें।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button