मुरादाबाद
मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में विदेशी फंडिंग की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में विदेशी फंडिंग की जांच कर रही कमेटी के समक्ष मदरसा प्रबंधन ने चार खातों का ब्योरा पेश किया है। एडीएम प्रशासन ने मदरसा प्रबंधन से जांच के लिए पैन कार्ड मांगे हैं।
आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए एक छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा गया था
मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात में आठवीं कक्षा में दाखिले के लिए एक छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा गया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। डीएम अनुज सिंह ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है, जिसमें एडीएम प्रशासन, मुख्य कोषाधिकारी और एसपी सिटी शामिल हैं।
एडीएम प्रशासन ने मदरसा प्रबंधन से पैन कार्ड मांगे हैं
मदरसा प्रबंधन ने चार बैंक खातों का ब्योरा कमेटी के समक्ष पेश किया है। एडीएम प्रशासन ने मदरसा प्रबंधन से पैन कार्ड मांगे हैं ताकि लेनदेन की जानकारी ली जा सके। जांच में पहले से ही मदरसा प्रबंधन सहयोग कर रहा है। पुलिस ने एडमिशन सेल के प्रभारी मो. शाहजहां को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रधानाचार्य रहनुमा और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।



